आरटेट के आवेदन पत्र संग्रहण केंद्र तय नहीं, अभ्यर्थी परेशान
इस बात की भी है शंका
बोर्ड ने इस बार व्यवस्था की है कि आरटेट 2011 की परीक्षा के अंकों में सुधार के लिए भी अभ्यर्थी प्राप्तांक सुधार के लिए आवेदन कर सकता है। कई अभ्यर्थियों के मन में आशंका है कि वे आरटेट 2012 की परीक्षा में बैठने के बाद 2011 की तुलना में आरटेट में अंक कम आए तो फिर बोर्ड कौन से अंक मानेगा। पूर्व में 2011 में आए या फिर 2012 में आए अंक। इस बात की शंका को देखते हुए पिछले साल आरटेट में सफल हो चुके अभ्यर्थी इस बार आवेदन नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इस बार आरटेट के ऑनलाइन फार्म में पिछले साल के आरटेट के रोल नंबर भी मांगे जा रहे हैं।
अभ्यर्थियों आवेदन जमा कराने को लेकर चिंतित नहीं हों। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में सेंटर्स की घोषणा बाद में करने की बात कही जा चुकी है। जल्दी ही संग्रहण केंद्रों की घोषणा कर देंगे।
डॉ. सुभाष गर्ग, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान
No comments:
Post a Comment